MATHURA-रिफाइनरी और कोतवाली के प्रभारी भी रहे थे सुबोध कुमार

-बुलन्द शहर में पथराव में हुई इंस्पेक्टर की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण
– अधिकारियों ने डाला डेरा, एसआईटी करेगी मामले की जांच
भरत लाल गोयल


——————————————
सौम्य व्यवहार के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार अपनी कार्यशैली के लिए भी जाने जाते थे। मथुरा कोतवाली और रिफाइनरी थाना प्रभारी के रूप में उनका कार्यकाल यादगार बना है। दूसरी ओर बुलन्दशहर में पथराव के बाद अभी हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। अधिकारियों ने उपद्रवियों पर काबू पा लिया है। जगह जगह पेट्रोलिंग भी की जा रही है।
बुलन्द शहर के स्याना थाना क्षेत्र के चिंरागवटी पुलिस चैकी क्षेत्र में एक गावं वाह के खेत में गौवंश के अवशेष मिलने के बाद तीन गांवों के ग्रामीणों ने पथराव किया था। इंस्पेक्टर ग्रामीणों के समझा रहे थे। उसी बीच उन पर उपद्रवियों ने पथराव किया और उसमें मारे गए। उनके साथ तीन पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। एक ग्रामीण की भी इस घटना में मौत हुई है। पुलिस के लगभग 15 वाहनों को पथराव कर रहे ग्रामीणों ने फूंक दिया, इनमें पांच वाहन जलकर राख हो गए। क्षेत्र में बडी घटना देख अलीगढ से पीएसी की तीन कंपनी और एक कंपनी आरएफ की मौके पर रवाना हुई। मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के अलावा जिले के आला अधिकारियों सहित एडीजी एलओ भी पहुंचे और उन्होने स्थिति को काबू में किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति का माहौल है। प्रकरण की जांच के लिए आईजी रेंज मेरठ के नेतृत्वा में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। दूसरी ओर घटना की मजिस्टेªटीय जांच भी शुरू कर दी गई है। कुल पांच कम्पनी रेपिड एक्शन फोर्स और छह कम्पनी पीएसी की तैनात की गई है। जगह जगह पेट्रोलिंग कर उपद्रवियों पर काबू किया जा रहा है।
—————————————-
20 वर्षीय ग्रामीण सुमित भी चढा दंगे की भेंट
पथराव की घटना में पास के गांव का 20 वर्षीय सुमित भी मारा गया है। अन्य ग्रामीण भी चुटैल हुए हैं। आसपास के गांवोें में अब सख्ती से ग्रामीणों में सन्नाटा छा गया है।
—————————————–

इंस्पेक्टर के सिर में पत्थर लगते ही पुलिस छोडकर भाग खडे हुए थे
इंस्पेक्टर सुबोध कुमार उग्र भीड को समझाने के लिए उनके बीच जीप लेकर पहुंचे ही थे। उनके साथ पुलिस कर्मी भी थे। तभी उनके सिर पर पत्थर आकर लगा। इससे वे एकदम बेहोश हो गए और जीप से नीचे गिर गए। उनके साथ पुलिस कर्मी घटना देख मौके से उनको छोड भाग खडे हुए।
——————————————
ग््राामीणों ने पुलिस पर चलाए तमंचेःएडीजी
एडीजी एलओ आनन्द कुमार के अनुसार गौवंश मिलने के कारण तीन गांवों के लोगों ने पथराव किया था। उनमें से तमाम ग्रामीणों के पास तमंचे थे, जिनका उन्होने पुलिस पर फायर करने में प्रयोग किया। घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं के घायल होने की भी सूचना है।
——————————————7 लोग नामजद
अभी तक पथराव की घटना में कुल सात लोग पुलिस ने प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए नामजद किए हैं।
……………………………………………………………………………………………………………………..
अभी अभीः एडीज लाॅ एंड आर्डर मौके पर , हालात का लिया जायजा
एडीजी लाॅ एंड आर्डर प्रशांत कुमार बुलन्दशहर के उपद्रव क्षेत्र में पहुंच गए हैं। उन्होने हालात का जायजा लिया है और उपद्रवियों के खिलाफ कडी कार्यवाही करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*