MATHURA-टाउनशिप पर स्कूटी को पीछे से ट्रक ने रौंदा, मां- बेटी की मौत

– धड से सिर अलग देखकर दर्दनाक हादसे से राहगीर भी सहम गए
भरत लाल गोयल


——————————————

मथुरा। आगरा से वृन्दावन जा रही स्कूटी सवार महिला और उसकी दस बर्षीय बेटी को पीछे आते ट्रक ने पीछे से रौंद दिया। मांबेटी की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसा देख राहगीर भी सहम गए।
टाउनशिप पर अंडरपास निर्माण प्रक्रिया चल रही है। इसके कारण हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। वाहन भी सर्विस रोड से ही गुजारे जा रहे हैं। बीती शाम वृन्दावन की गीता अपनी दस बर्षीय बेटी को लेकर स्कूटी द्वारा आगरा से वृन्दावन लौट रही थी। टाउनशिप पर सीएनजी पेट्रालेपम्प के समीप पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर स्कूटी सवारों पर चढ गया। महिला और उसकी बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*