– सचदेवा कालेज आफ इंजीनियरिंग में आयोजित ज्ञानमेले में आगरा-मथुरा के 150 इंटरकालेजों के 1200 स्टूडेंटस ने की शिरकत
– विभिन्न बिषयों पर 300 माडल्स किए गए तैयार
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

मथुरा। रविवार को सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मे नॉलेज फेयर (विज्ञानं प्रदर्शनी ) का आयोजन किया गया, इसमें स्टूडेंटस के लाजबाव बिज्ञान माडल देख सभी हतप्रभ रह गए।
नॉलेज फेयर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में सैंट जोन्स एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन डा. सुधीर सचदेवा, सहायक निदेशक डॉ ए.के सिंह, डीन अकादमिक डॉ भोले सिंह ने संयुक्तरूप से माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। चेयरमेन डॉ सुधीर सचदेवा नें कहा कि ,आवश्यकता ही अविष्कार की जननी हैं, प्राचीनकाल से हम इस उक्ति का पालन करते हुए अपनी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए मन मस्तिष्क को नवीन दिशाओं में लगा देते हैं। यहीं से बिज्ञान शुरू हो जाती है। उनहोने स्टूडेंटस से इंजीनियरिंग और प्रोधोगिकी के बढते महत्व से भी परिचित कराया।
नॉलेज फेयर मे आगरा मथुरा जिले के लगभग 150 से ज्यादा स्कूलों के 1200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कालेज परिसर मे ंलगे फेयर में उनहोने 300 मॉडलस, सनलाइट सोलर पैनल, मिथेनॉल कुकिंग गैस, सोलर इरीगेशन , विंड टरबाइन कार्ड बोर्ड फ्री एनर्जी लाइट, अमेज़िंग विथ साल्ट वाटर एंड मैगनेट, सिक्योरिटी सिस्टम रेनवाटर हार्वेसिं्टग वैक्यूम क्लीनर वेस्ट मटेरियल, डी सी मोटर हेलीकाप्टर, हेलमेट इंडिकेटर, स्पाईगन स्मार्ट आदि बिषयों पर प्रदर्शित किए ।
पेडल पावरड डबल एक्टिंग रेसिप्रोकेटिंग पंप के उपयोग भी गिनाए गए। सरौंता की सहायता से अखरोट कोश को अलग करना बताया गया। लकडी की खराद (मिनी वुड लेथ) से लकड़ी का हत्था, शतरंज, बेलनाकार आकार, फर्नीचर उपकरण बनाना बताया गया। पम्प के उपयोग के साथ ही सौर चूल्हा (सोलर कुकर) के उपयोग पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर सचदेवा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन डॉ सुधीर सचदेवा, सहायक निदेशक डॉ एके सिंह, डीन अकादमिक डॉ भोले सिंह, डॉ पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, देवेंद्र सिंह, डॉ शिखा गोविल, शिल्पा शर्मा, कैलाश चंद्र, दीपमाला, डॉ संतोष कुमार सिंह, राजकुमार तिवारी, ब्रज मोहन गोयल, राजेश कुमार, दीपक सक्सेना डॉ संतोष कुमार, डॉ राजेश कुमार और नितिन रावत आदि शिक्षकगण उपस्थित रहेें।






