MATHURA-दीनदयालधाम में संघ की बैठक में राममन्दिर निर्माण को लेकर की गई चर्चा

– 9 दिसम्बर को दिल्ली चलने का किया गया आहवान
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। दीनदयालधाम में संघ के विभिन्न प्रकोष्ठों और पदाधिकारियों की बैठक हुई, इसमें अयोध्या में भव्य राम मन्दिर के निर्माण पर चर्चा की गई। जिला कार्यवाहा अरूण ने मन्दिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए मुगल शासक बाबर को इसका दोषी माना और उसे कोसा। कहा कि मुस्लिमों की नीतियां हिन्दुओं के बिरूद्व रहीं थीं। हमारे तमाम मन्दिरों को उस काल में तोडा गया था। यदि हम अपनी विरासत को सहेज रहे हैं तो इसमें किसी का क्या बिरोध हो सकता है और क्यों हो सकता है। बैठक में 9 दिसम्बर को दिल्ली चलने का भी आहवान किया गया। जिलाप्रचारक मनोज ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में निर्धारित दिवस में पहुंचे और अपनी ताकत का एहसास कराएं। बैठक में उपखंड कार्यवाहा रामपाठक, दुष्यंत, कृष्णगोपाल, लालसिंह तरकर, गोपीनाथ, हरीशंकर प्रेमपाठक, रामगोपाल, शशिकांत, गिरीश, धर्मेन्द्र आदि मौजूूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*