MATHURA-मांट में एसडीएम ने ली मतदाता पुनरीक्षित कार्यक्रम की जानकारी

-तहसील परिसर में सामूहिक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का भी दिया संदेश
—————————————–
सत्यप्रकाश एडीटर पीडीयू समाचार
——————————————


मथुरा। लोकसभा चुनाव की आहट तेज हो गई है। इसको लेकर बीते दिन मांट एसडीएम राजेन्द्र पैंसिया ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे सुपरवाइजरों और बीएलओज की बैठक ली और उनको आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि पुनरीक्षण कार्य सजग और ईमानदारीपूर्ण करना है। यदि कहीं कोई गडबडी मिली तो बीएलओ और सुपरवाइजरों पर कार्यवाही की जाएगी। दूसरी ओर एसडीएम के नेतृत्व में तहसील परिसर में सामूहिक रूप से सफाई अभियान भी चलाया गया। इसमें परिसर की सफाई व्यवस्था को बांटा गया। लेखपाल कानूनगो के साथ अधिकारी भी प्रतिदिन सफाई कार्य करेंगे। उन्होने कहा कि औचक निरीक्षण में यदि कहीं गदंगी मिली तो कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष नीरज चैधरी, शिवराम सिंह आदि मौजूद थे।


राया में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। बहरहाल तीन सामुदायिक शौचालय बनकर तैयार हुए हैं, जिन्हे आमलोगों के लिए जल्द संचालित किया जाएगा। एक सामुदायिक शौचालय थानाभवन के समीप,द्वितीय मांट रोड रेलवे क्रासिंग के पास, तीसरा मांट रोड नीमगांव चैराहा पर बनाया गया है। दिव्यांगों के लिए इनमें रेम्प भी तैयार की गई है। चेयरमेन प्रतिनिधि राकेश शर्मा ने बताया कि इन शौचालयों को जल्द शुरू कराया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*