– राजस्थान रोडवेज से प्रस्थान करेंगे संबंधितक्षेत्रों के लिए
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा। राजस्थान में सात दिसम्बर को होने वाले बिधानसभा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मथुरा से 300 होमगार्डस की डयूटी लगाई गई है। ये होमगार्डस आज यानी रविवार को जिला होमगार्डस कमांडेट कार्यालय पुलिस लाइन से सीकर जिला के लिए रवाना होंगे। जिलाकमांडेट होमगार्डस महेन्द्र सिंह ने बताया कि जनपद में अतिरिक्त डयूटी में माह दिसम्बर में लगे समस्त होमगार्डस को राजस्थान बिधानसभा चुनाव में दो से नौ दिसम्बर तक चुनाव डयूटी में भेजा जा रहा है। इसके लिए प्रति होमगार्डस 7144 रूपए अग्रिम भी प्रदान किए जाएंगे। ये होमगार्डस राजस्थान रोडवेज से प्रस्थान करेंगे। उन्होने सभी होमगार्डस से समय से पहंुचने को कहा है।






