MATHURA-11 परीक्षा केन्द्रो पर होगी यूपीएसएससी की वनरक्षक भर्ती परीक्षा

-परेशानी पर कंट्रोलरूम को शिकायत कर सकेगे अभ्यर्थी
भरत लाल गोयल


—————————————-
मथुरा। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ली जाने वाली वनरक्षक प्रतियोगी परीक्षा को कुुशलता पूर्ण और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए बीते दिन एडीएम प्रशासन ने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली, इसमें उनहोने कहा कि कोई भी कक्ष निरीक्षक और अभ्यर्थी केन्द्रों पर मोबाइल लेकर प्रवेश नहीं करेगा। उनके मोबाइल बाहर ही जमा करा लिए जाएंगे। परीक्षा केन्द्रों पर छह सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक ,11 स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सभी परीक्षार्थी बेवसाइट से डाउनलोड प्रवेशपत्र साथ लेकर आएंगे। परीक्षा समय में नियंत्रणकक्ष सुवह 7 बजे से सांय 6 बजे तक खुला रहेगा। जिसका दूरभाष न 0565-2471128 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*