MATHURA-जिस जगह पर थोडी देर पहले ग्रामीणों ने युवक को बेठे देखा, बाद में उसका अधजला शव मिला

-पास में खडी थी उसकी प्लेटिना बाइक और मोबाइल और सिम
– मोबाइल से डाटा गायब था, युवक की पहचान सर्विलाइंस के जरिए आगरा के विशाल अ्रग्रवाल के रूप मेें हुई
भरत लाल गोयल


——————————————

मथुरा। जैंत चैकी क्षेत्र के गांव कोटा छरौरा के समीप नेशनल हाईवे पर बने एक भूखंड में बने कमरे में बीते दिन एक युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी फेल गई। सूचना पर पुलिस पहुच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शव के समीप प्लेटिना बाइक भी खडी थी, जिस पर वहां गुजरते ग्रामीणों ने वहीं कुछ समय पहले उस युवक को बैठे देखा था। घटनास्थल से एक मोबाइल और सिम भी प्राप्त हुई है। लेकिन मोबाइल का पूरा डाटा गायब था। मोबाइल के ईएमआई नंबर से सर्विलाइंस के जरिए पुलिस पता कराया तो युवक आगरा का 22 वर्षीय विशाल अग्रवाल था। पुलिस चैकी प्रभारी जैंत ने बताया कि युवक की सम्भवत गला दबाकर हत्या की गई है। उसकी पहचान छुपाने के लिए पेट्रोल छिडकर आग लगाने का प्रयास भी किया गया है, लेकिन शव पूरी तरह नहीं जलपाया है। चेहरा बच गया है। सूचना मिलने पर आगरा के मृतक के परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। उन्होने मृतक की पहचान की। पुलिस सर्विलाइंस के जरिए हत्यारों के पता लगाने में जुट गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*