MATHURA-दूधिया ने पर्दा हटाकर देखा तो प्रेमी युगल फंदे पर झूल रहा था

– दूध देने वाले की घटना देख आंखें फटी रह गईं
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। वृन्दावन रमणरेती क्षेत्र मे एक प्रेमी युगल ने कमरे में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। अलसुवह जब दूधिया दूध देने गेट पर पहुंचा। रोज की तरह उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई। जब उसने पास में बनी बिंडो का पर्दा हटाकर देखा तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। प्रेमी युगल फंदे पर झूल रहा था। उसने दृश्य देख शोर मचाना शुरू कर दिया। मौके पर तमाम ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी फारेसिंक टीम के साथ पहुंच गई। घटना के कारणों का पुलिस पता लगाने में जुट गई है। घटना सुनरख की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*