MATHURA-75 वर्षीय बृद्वा से खेत पर पानी लगा रहे मजदूर ने किया दुष्कर्म

-बिरोध पर बुढिया को मारापीटा, सौंख के गांव अडडा की है घटना
भरत लाल गोयल


——————————————

मथुरा। बीती रात मगोर्रा के गांव अडडा में एक 75 बर्षीय बृद्वा से मजदूर द्वारा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद गांव में सनसनी फेल गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी फरार हो गया है।
गंाव निवासी बृद्वा के दो बेटे हैं। वे बाहर नौकरी करते हैं। बीते दिन बृद्व महिला को अपने खेत में सिंचाई कराने के लिए पानी लगाने के लिए गांव के ही एक मजदूर रिंकू सिंह को मजदूरी पर खेत में पानी लगाने को कहा । वह तैयार हो गया और बृद्वा के खेत पर शाम के समय पानी लगाने के लिए जाने लगा, लेकिन तभी उसने बृद्वा से कहा कि उसे अकेले खेत पर रात में डर लगेगा। वह भी चले और वहां बैठी रहे। बृद्वा अपने बेटे के उम्र के मजदूर के साथ खेत पर चली गई। तभी रात में शराब के नशे में मजदूर ने बृद्वा के साथ दुष्कर्म किया। बिरोध करने पर उसने बृद्व महिला के साथ मारपीट भी कर दी। बृद्वा अपनी जानबचाकर जैसे तैसे रेंगते हुए गांव पहुंची तो कुछ लोगों ने उसे पूछा। ग्रामीणों ने उसके रिश्तेदारों को सूचना कर गांव बुला लिया। बृद्वा ने मगोर्रा थाने में तहरीर दी है। मगोर्रा थाना प्रभारी का कहना है कि पीडिता का मेडीकल परीक्षण कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*