-रालोद मुखिया ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में भरतपुर में की जनसभा
-कहा, भाजपा ने किया देश को बर्वाद
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा/भरतपुर। राजस्थान बिधानसभा चुनाव में भरतपुर सीट से रालोद प्रत्याशी सुभाष गर्ग के पक्ष में रालोद मुखिया चै अजीत सिंह ने भरतपुर स्थित सूरजपोल पर जनसभा को संबेाधित करते हुए कहा कि लोकदल गरीबों और किसानों की हितेषी रही है। उन्होने कहा कि रालोद आज भी चै चरण सिंह पदचिन्हों पर चल रहा है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होने कहा कि आज युवा बेरोजगार घूम रहा है। किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। उनहोने राजस्थान की भाजपा सरकार को भी आडे हाथ लिया। उन्होने कहा कि उनका प्रत्याशी कांग्रेस के समर्थन से चुनाव लड रहा है, लेकिन आगामी समय में यदि कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाएगी तो निश्चित रूप से रालोद की नीतियां भी उसमें शामिल होगी। भरतपुर के किसानों , मजदूरों के पक्ष में कल्याणकारी नीतियां लाई जाएंगी। इस मौके पर चै अजीत सिंह का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। मथुरा के पार्टी पदाधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष कुं नरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूपसिंह, ठा यदुवीर सिंसौदिया आदि ने रालोद मुखिया का पुष्पाहार व पटुका पहनाकर स्वागत किया।






