FARAH-देश और प्रदेश के किसानों की आमदनी बढाने का सरकार कर रही प्रयासः पूरनप्रकाश

-फरह स्थित कापरेटिव सोसाइटी पर हुए किसानों के बार्षिक सम्मेलन में गरजे बिधायक
– कहा, सपा-बसपा ने किया प्रदेश को चैपट
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————
फरह। भाजपा के बल्देव बिधायक पूरनप्रकाश ने सपाबसपा एक ही थैली के चटटे बटटे हैं। इन पार्टियों ने प्रदेश को गर्त में धकेला है। युवाओं के साथ खिलवाड किया है। किसानों को रूलाया है। भाईभतीजावाद को प्रदेश में बढावा दिया है। नौकरियों के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार को जन्म दिया है। उन्होने कहाकि भाजपा सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रयासरत है। उन्होने भाजपा किसानों और गरीबों दबे कुचले वर्ग की पार्टी है।
श्री प्रकाश कस्बा स्थित कापरेटिव सोसाइटी में आयोजित किसानों के वार्षिक सम्मेलन में क्षेत्र के किसानों को संबोधित कर रहे थे। उनहोने कहा कि भाजपा सरकार में योजनाओं में पारदर्शिता आ रही है। हर वर्ग को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर साख कायम हुई है, यह कई रिपोर्टों में भी इसका खुलासा हुआ है। इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम और संचालन बल्देव बिधानसभा संयोजक ठा सुल्तान सिंह ने किया। कार्यक्रम में चेयरमेन केके पचैरी, सहकारी संघ अध्यक्ष केपी सिंह, ठा हरेन्द्र सिंह, जिला सहकारी संघ के सहायक निबंधक रविन्द्र कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी अशोक कुमार दुबे, फरह सोसाइटी अध्यक्ष मोहित सिंह,प्रधान श्याम, गोपाल, रमेश, हुकमसिंह,पीतमसिंह, दिनेश कुमार, पप्पूसिंह, रामेश्वर सिंह, कोमलसिंह, नेत्रपाल, रज्जो आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*