रिपोर्ट-देवेन्द्र गोस्वामी

मथुरा : जनपद में पहुंचे पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह की वर्दी पर सुसज्जित किया सिल्वर मेडल,,
बताते चलें कि जनपद में तैनात रहते हुए अभी तक एसपी सिटी श्री सिंह ने सराहनीय कार्य करते हुए महत्वपूर्ण खुलासे किए तथा अपराधियों की कुंडली पर तैयार की थी एक किताब,, इनके सराहनीय कार्यों को देखते हुए सिल्वर मेडल के खिताब से नवाजने की की गई थी घोषणा,,
आज पुलिस महानिदेशक श्री ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी श्री सिंह की वर्दी पर सिल्वर मेडल लगाया और सराहनीय कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,, इस दौरान एडीजी आगरा जोन अजय आनंद,, डीआईजी आगरा रेंज लव कुमार,, एसएसपी बबलू कुमार,, एसपी ट्रैफिक डा. ब्रजेश कुमार सिंह,, एसपी क्राइम राजेश सोनकर,, एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला,, एसपी सुरक्षा ज्ञानेंद्र सिंह,, सभी सीओ एवं सभी थाना प्रभारी रहे मौजूद।






