पीडीयू समाचार

—————————————-
मथुरा। विकास खंड राया के गांव भर्रूआ निवासी सुशील महीनों से प्रधानमंत्री आवास के लिए सरकारी नुमाइंदों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन गरीब की आवाज नक्कार खाने में तूती की तरह दबकर रह गई है। सुशील ने बताया कि उसने एसडीएम और डीएम को इस बावत कई बार प्रार्थनापत्र दिया है और आवास के लिए आनलाइन आवेदन भी करचुका है, लेकिन इसके बाद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।






