MATHURA-रोडवेज बस प्रकरणः सीसीटीवी में पेट्रोल की बोतल लेकर दिखे युवक को पुलिस ने दबोचा

– पुलिस की कस्टडी में खडी राजस्थान रोडवेज बस मे असमाजिक तत्वों ने लगा दी थी आग
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा। असामाजिक तत्वों ने उस समय राजस्थान रोडवेज बस में राया में आग लगा दी थी, जब बस पुलिस कस्टडी में थाने में सामने खडी थी। अचानक आग की घटनादेख पुलिस के भी हाथपांव फूल गए। आननफानन में पुलिस ने सक्रिया दिखाई। अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने आसपास के दुकानदारों के और थाने के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति पुलिस को दिखा, जो हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर बस की ओर बढ रहा है। कैमरे में पहचान कर पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए गिरफतार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने आगजनी की बात स्वीकारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*