– रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेन्द्र सिंह , जिलाध्यक्ष रामरसपाल व पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप जाएंगे सभा में
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

—————————————–
मथुरा/भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर बिधानसभा क्षेत्र के गांव नगला परूषराम में शुक्रवार यानी आज रालोद मुखिया चैधरी अजीत सिंह रालोद प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे। मथुरा से रालोद के बरिष्ठ नेता भी उनकी सभा में पहुंचेगे वरन सैकडों कार्यकर्ता भी शिरकत करेंगे।
रालोद के बरिष्ठ नेताओं ने बीते दिन भरतपुर में चै अजीत ंिसंह की सभा के लिए जनसम्पर्क भी किया। उन्होने पार्टी की नीतियों से ही भरतपुरवासियों को अवगत नहीं कराया वरन सभा में पहुंचने की भी लोगों से अपील की। आज रालोद मुखिया की सभा को मथुरा से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूप सिंह भी पहुंचेगे। बीते दिन पार्टी के हाथरस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह चैहान, ठा यदुवीर सिह सिसौदिया, ठा जितेन्द्र सिंह,जिलापंचायत सदस्य मोहित सिंह आदि ने जनसम्पर्क कर लोगों से सभा में पहुंचने को कहा।






