MATHURA-मानव जीवन में बढ रहा इंजीनियरिं और प्रौधोगिकी का महत्वः डा शर्मा

– हिन्दुस्तान इंजीनियरिंग कालेज में दो दिवसीय टेक्नोथाॅन-2018 का कार्यक्रम हुआ आयोजित
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


————————————–
मथुरा फरह स्थित हिन्दुस्तान कालेज आफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलाॅजी में इंजीनियरिंग एवं प्रौधोगिकी बिषय पर दो दिवसीय टेक्नोथाॅम-2018 का आयोजन किया गया, इसमें मानवजीवन में इंजीनियरिंग और प्रौधोगिकी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कालेज के अधिशाषी निदेश डा वीके शर्मा ने गोष्ठी में कहा कि मानव जीवन को इंजीनियरिंग और प्रोधोगिकी ने सरल और सुबिधाजनक बनाया है। इस योगदान को मानव समाज कभी भूल नहीं सकता है। निदेशक श्री डा उपाध्याय ने कहा कि इंजीनियरिंग और प्रोधोगिकी के कारण ही मानवजीवन हर क्षेत्र में उत्कर्ष की ओर बढा है। कार्यक्रम समन्वयक सिविल एंड पर्यावरण इंजीनियरिंग विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर सोमेश अजनवी और रोहित मौर्या ने बताया कि प्रत्येक इंजीनियरिंग विभाग सस्टेनेबल डिजाइन में कार्यरत है। इसके कई पहलू भी सन्निहित हैं, इनमें जीवनचक्र बिश्लेषण, प्रदूषण रोकथाम,स्थानीय पर्यावरण, साइबर सुरक्षा, अग्रिम उर्जा प्रणालियों के लिए उत्पादन प्रौधोगिकी, अपशिष्ट जलउपचार के लिए माइक्रोबिल प्रोधोगिकी,ऊर्जा भंडारण प्रणाली, रिसाईकिलिंग आदि डिजाइन महत्वपूर्ण हैं। इस मौके पर कालेज के स्टूडेंटस और स्टाफ भी मौजूद रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*