FARAH-बिजली कर्मी बनकर बिल के नाम पर ठग ले गया ग्रामीण से 50 हजार रूपए

– 2015 से बंद पडा था मकान, एक लाख से ज्यादा का बिल बताया
– पीडित ने थाने में दी तहरीर
भरत लाल गोयल


—————————————–
फरह। कस्बे में बिजली कर्मी बनकर एक उपभोक्ता से बिल के नाम पर 50 हजार रूपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है। पीडित ने थाने में तहरीर दी है।
कस्बे के रामप्रकाश की दादीमां का 2015 में निधन हो गया था। तभी से परिवार पिता के साथ हरियाणा में कहीं रह रहे थे। कस्बे का मकान बंद पडा था। पिछले कुछ समय से रामप्रकाश को किसी व्यक्ति ने बिजली कर्मी बनकर फोन कर शुरू कर दिया और बताया कि उन पर एक लाख से ज्यादा का बिधुत बिल बकाया है। यदि समय से नहीं भरा तो उनके खिलाफ थाने मंे एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। बीते दिन उपभोक्ता ने कस्बा आकर उक्त दिनेश नामक बिधुत कर्मी को घर बुलाकर पचास हजार रूपए प्रदान कर दिए और इतने पैसे में बिल को समाप्त करने की बात कहीं। तथाकथित बिधुत कर्मी पैसे लेकर रफू चक्कर हो गया। जब ग्रामीण जानकारी की तो उसका कोई पैसा बिधुत स्टेशन पर जमा नहीं हुआ। उसने और जानकारी की तो पता लगा कि दिनेश नामक कोई भी व्यक्ति बिधुत कर्मचारी नहीं है। पीडित ने थाने में तहरीर दी है। एसडीओ एसआर भास्कर का कहना है कि प्रकरण उनके संज्ञान में नहीं है। उपभोक्ता को संबंधित काउंटर पर ही पैसा जमा कराना चाहिए। चेयरमेर केके पचैरी का कहना है कि कस्बे का मामला है । उपभोक्ता को जल्दबाजी में पैसा जमा कराने की आवश्यकता नहीं थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*