भरत लाल गोयल

—————————————–
मथुरा। रालोद के जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने भरत पुर सिटी बिधानसभा से चुनाव लड रहे रालोद व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुभाष गर्ग के समर्थन में बीते दिन सघन जनसम्पर्क किया और वोट मांगे। उनके साथ इस मौके पर युवा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीमराजा भी साथ थे। इनके अलावा युवारालोद के राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मनुदेव सिनसिनी और अन्य कार्यकर्ता भी जनसम्पर्क मंे साथ रहे।
——————————————
भरतपुर के रसूलपुर गांव में रालोद की बैठक आज
रालोद के मथुरा जिलाध्यक्ष रामरसपाल पौनियां के अनुसार आज यानी गुरूवार 11 बजे भरतपुर के रसूलपुर गांव में रालोद के समस्त कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई। उन्होने आग्रह करते कहा है कि रालोद के प्रमुख स्तम्भ चै अजीत सिंह और चै जयंत सिंह को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का बैठक में एकजुटता का प्रदर्शन करना आवश्यक हैं। उन्होने सभी से बैठक में समय पर पहुंचने को कहा है।






