भरत लाल गोयल

————————————–
मथुरा। बीते दिन देरशाम को महाराष्ट्र प्रदेश के क्षत्रियमहासेना के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश आर सिंह के मथुरा आगमन पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया। रेलवे जंक्शन पर कार्यकर्ता उनकी आगवानी करने पहुचे। कार्यकर्ताओं ने वहां उनका माल्यार्पण और पटुका पहनकार स्वागत किया। तत्पश्चात मोती कुंज, टाउनशिप और बरारी पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष ठा केके सिंह, प्रदेश अध्यक्ष ठा सुरेश सिंह चैहान, प्रदेश महासचिव विनोद सिंह राणा, प्रदेश सोशलमीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह तरकर, प्रांतीय महासचिव अजय पालसिंह जिलामहामंत्री संगठन नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।






