पीडीयू समाचार

———————————–
मथुरा। सेना भर्ती की ख्ुाली प्रतियोगिता में महुअन के चार युवकों ने कम समय में 1600 मीटर की दौड पूरी कर सेना अधिकारियों का दिल जीत लिया। दौड पूरी करने के बाद वे भर्ती के एक स्तर को पार कर मेडीकल परीक्षण के लिए अर्ह हो गए हैं। बता दें कि मेडीकल परीक्षण में सफल होने के बाद युवाओं को अभी लिखित परीक्षण भी गुजरना होगा। तत्पश्चात युवक सेना में सैनिक बन सकेंगे।






