– हाइवे स्थित रूद्राक्ष होटल का किया गोबर्धन बिधायक ने उदघाटन
– सस्ते और लजीज व्यंजन मिल सकेंगे हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा। गोबर्धन बिधायक ठा कारिंदा सिंह ने कहा कि शास्त्रों में अतिथियों का आदर सत्कार सबसे बडा पुण्य का कार्य बताया गया है। यह काम वर्तमान में हमारे होटल पूरा कर रहे हैं। उन्होने कहा कि अतिथियों को भोजन कराना किसी पुण्य से कम नहीं है।
श्री सिंह हाईवे स्थित फतिहा कट पर बने होटल रूद्राक्ष के उदघाटन के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होने कहा कि होटल व्यवसाय एक अतिथि सेवा का व्यवसाय है। यदि इस धंधे को ईमानदारी के साथ किया जाए तो इसमें रोजगार की संभावाना द्विगुणित हो जाती हैं। उन्होने कहा कि होटल स्वामियों को अतिथियों की सेवा करते समय अपने भाव को जरूर मिला देना चाहिए। यह प्रयास भी उनका होना चाहिए कि उनके ग्राहक देवताओं को कुछ अतिरिक्त मिले। उनहोने कहा कि कैटरिंग के क्षेत्र में आज बडी बडी कम्पनियां उतर गई हैं। इससे छोटे घरानों को उन्होने समाप्त कर दिया है। थाना प्रभारी राकेश यादव ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को भी इससे खानपान की सुबिधा मयस्सर हो सकेगी। इस मौके पर होटल स्वामी के अलावा देवो पहलवान, योगेश पूर्व प्रधान, वीरपाल, महीपाल सिंह और अन्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व बिधायक का शाल ओढाकर स्वागत किया।






