MATHURA-घटना को अंजाम देने जा रहे दो बदमाशों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकडा

भरत लाल गोयल


—————————————–
मथुराराया पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बदमाशों को पकडा। तलाशी करने पर उनके पास से पुलिस को तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
राया थाना प्रभारी हरविंद मिश्रा हमराही दीपक सिरोही और सोनू भाटी, सली अहरावत के साथ रेलवे फाटके समीप चेकिंग कर रहे थे। तभी उनको बाइक सवार दो लोग संदिग्ध अवस्था में दिखे। पुलिस ने उनको रोकना चाहा, लेकिन वे नहीं रूके। पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हे पकड लिया। तलाशी करने पर उनके पास से पुलिस को एक तमंचा और कारतूस मिला है। पुलिस के अनुसार वे किसी घटना को अंजाम देने की फिराम में जा रहे थे। पकडे गए युवक मानवेन्द्र पुत्र महेन्द्र सिंह पटलौनी थाना बल्देव और गुलाब सिंह पुत्र चरण सिंह हैं। पुलिस के अनुसार दोनों व्यक्तियों पर दर्जनों लूट के मुकदमे दर्ज हंै।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*