FARAH-धन्वतरी कालेज की टीम ने सूर्या और शान्ति निकेतन की टीम को हराकर डायट में होने वाले मैचों में किया प्रवेश

-तीन कालेजों के आन्तरिक खेलकूद प्रतियोगिता में की दमदार दावेदारी
भरत लाल गोयल


——————————————
मथुरा/आगरा। मथुरा डायट में होने वाले खेलकूद प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने के लिए फरह स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट की टीम ने दो कालेजों की टीमों को शिकस्त देकर अपनी दावेदारी को प्रबल कर दिया है।
मैच आगरा स्थित शान्ति निकेतन कालेज के ग्रांउड पर आयोजित किया गया था, जिसमें पहला मैच सूर्या कालेज की क्रिकेट टीम से हुआ। क्षेत्रपाल कुन्तल की कप्तानी मंे टीम ने जोश से खेलते हुए सूर्या की टीम को नौ रन से धूल चटा दी। इसके बाद टीम का मुकाबला शान्ति निकेतन की टीम से हुआ। धन्वतरी की टीम ने फिर अपने कौशल और जोश का परिचय दिया और धूआंधार बालिंग करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम को आठ ओवर के मैच में 30 रन पर ही सिमेट दिया। अपने ही घर में हारने के बाद शान्ति निकेतन की टीम के कप्तान भावुक होगए। बिजेता टीम के कप्तान ने पराजित टीमों को गले लगाकर खेल की भावना का संदेश दिया। टीम के जीतने पर कालेज सचिव प्रियंक सारस्वत ने बधाई प्रेषित की। टीम में उपकप्तान रवि चतुर्वेदी, चक्रधर, रवि लावनियां, शिवम, मनीष, श्याम आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*