– फरह के पं दीपक गौड को सपा राजस्थान बिधानसभा चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी
– सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने जारी किए पार्टी पदाधिकारियों को सर्कुलर
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

—————————————–
मथुरा। राजस्थान में बिधानसभा चुनाव का घमासान मचा है। प्रदेश में आगामी सात दिसम्बर को चुनाव सम्पन्न होंगे। चुनाव मे फतह के लिए विभिन्न राजनैतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी। भरतपुर की बिधानसभा सीटों पर चुनाव खासा रोचक हो गया है। क्यों कि यहां की बिधानसभा सीटों पर उप्र की प्रमुख राजनैतिक दल सपा बसपा और रालोद ने भी अपने प्रत्याशी मैदान मंे उतार दिए हैं।
भरतपुर की नगर बिधानसभा सीट से सपा ने नेम सिंह फौजदार को प्रत्याशी खडा किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों को पत्र जारी कर चुनाव प्रचार में नगर जाने का आहवान भी किया है। फरह के सपा के बरिष्ठ सपा नेता पं दीपक गौड को राजस्थान बिधानसभा चुनाव का प्रदेश प्रभारी भी बनाया गया है। श्री गौड ने बताया कि सपा प्रत्याशी के समर्थन में मथुरा से सपा नेता उनका पूर्ण सहयोग करने नगर जाएंगे। हर हाल में वे सपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चत करने के लिए वहां की जनता का दिल जीतने का प्रयास करेंगे। उन्होने बताया कि हमारे सूबे में सपा सरकार ने जो फलैगशिप योजनाएं संचालित की थीं, कई अनूठी योजनाए ंजो वर्तमान में सपा सरकार की देन रहीं, उन योजनाओं से पडौसी राज्य की जनता को अवगत कराकर जनसमर्थन मांगा जाएगा।






