फोटो-एस टैगोर अकैडमी में टीकाकरण करते चिकित्सक एवं अध्यापक।

फरह।PDU NEWS
हाईवे स्थित महुअन टोल टैक्स के समीप एस टैगोर एकेडमी विद्यालय में मीजल्स और रूबेला टीकाकरण अभियान चलाया गया।इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक हेमंत सिंह ने कहा कि सरकार की इस महत्ती योजना से नौनिहाल बीमारी के शिकंजे से बच सकेंगे। सरकार को स्वास्थ विभाग की बहुत ही अच्छी पहल है।सरकार के टीकाकरण अभियान में 9 माह से 15 बर्ष तक के बच्चे लाभ ले रहे हैं।इससे बीमारियों पर अंकुश लग सकेगा। लगभग 500 से अधिक बच्चों को टीकाकरण किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर एवं प्रधानाध्यापक अभिजीत सिंह,दुर्गेश,रेनू,ज्योति आदि लोग मौजूद रहे।






