-गांव के ही एक व्यक्ति ने उनसे बसूले थे 2 से 6 हजार रूपए दोगुना करने के लालच में
भरत लाल गोयल

——————————————
मथुरा। रिफाइनरी थाना के गांव भुडरूसू की 70 महिलाएं बीते दिन अपनी पीडा के आंसू लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची, लेकिन वहां एसएसपी के न होने के कारण वे बैरंग लौट गए।
जानकारी के अनुसार गांव की लगभग छह दर्जन महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंची। उनहोने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उनसे समूह बनाने के नाम पर दो हजार से छह हजार रूपए तक बसूले हैं। उनको तीन साल में दोगुना कर लौटाने को भी उसने कहा था। लेकिन अब पैसे मागने पर वह आंख दिखा रहा है। उन्होने बताया कि ज्यादा कहासुनी करने पर उसने रिफाइनरी थाने में उल्टे पीडितों के ही खिलाफ एसएसी एसटी एक्ट में मुकदमा पंजीकृत करा डाला है। पीडित रिफाइनरी थाने भी पहुंची, लेकिन वहां कोई कार्यवाही न होती देख एसएसपी आफिस पहुंचकर गुहार लगाई। लेकिन किसी अधिकारी के न मिलने पर वे उल्टे पांव लौट आईं।






