– जीजीआईसी में किया गया टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का उदघाटन
-15 बर्ष तक के बच्चों को लगाया जाएगा टीका
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
फरह। कस्बा स्थित जीजीआईसी में मीजल्स और रूबेला टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का उदघाटन किया गया। इस मौके पर चेयरमेन केके पचैरी ने कहा कि सरकार की इस महत्ती योजना से नौनिहाल बीमारी के शिकंजे से बच सकेंगे।
कार्यक्रम का उदघाटन चेयरमेन केके पचैरी और एसीएमओ डा दिलीप सिंह, स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा रामवीर सिंह ने मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस मौके पर चेयरमेन केके पचैरी ने छात्राओं से कहा कि सरकार के टीकाकरण अभियान का 9 माह से 15 बर्ष तक के बच्चे लाभ लें। इससे बीमारियों पर अंकुश लग सकेगा। डा दिलीप ने कहा कि खसरा और रूबेला बुखार से हर साल हजारो बच्चें काल कवलित हो रहे हैं। टीकाकरण अभियान से इस पर नियंत्रण स्थापित हो सकेगा। केन्द्र अधीक्षक डा रामवीर सिंह ने कहा कि इस बावत निजी और सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण ब्लाॅक सभागार में प्रदान किया गया है। बच्चे जागरूक होकर टीकाकरण कराएं। इस मौके पर कालेज की प्रभारी प्रिंसीपल सहित अध्यापिका सुषमा अग्रवाल, कल्पना सिंह, दीपमाला श्रीवास्तव, प्रियंका, ज्योत्सनायादव आदि मौजूद रहीं।






