MATHURA-दक्षिण अफ्रीकी युवती के साथ महावन के होटल में रेप से फेली सनसनी

– पीडित युवती ने ही थाने पहुंचकर अपने साथ हुई घटना की दी पुलिस को जानकारी
– उसके साथ आए गाइड ने ही दिया घटना को अंजाम
भरत लाल गोयल


’—————————————–
बीती रात महावन के एक होटल में रूकी दक्षिण अफ्रीकी देश की एक युवती के साथ गाइड द्वारा रेप किये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस में हडकम्प मच गया है।
बीती रात मथुरा वृन्दावन घूमने आई दक्षिण अफ्रीका की एक युवती महावन के एक होटल में रूकी। सूत्रों के अनुसार उसके साथ आए गाइड ने होटल के कमरे में युवती के साथ बलात्कार किया। जैसे तैसे युवती ने सुवह महावन थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो पुलिस में हडकम्प मच गया। पुलिस ने आनन फानन में कार्यवाही शुरू कर दी। एसपी देहात आदित्यशुक्ला के अनुसार अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जारही है। थाना महावन के इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह के अनुसार पुलिस को अभी तक घटनास्थल का पता नहीं लग सका है। यथासंभव कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*