– प्रथम स्थान पर दो छात्रों को मिला ईनाम, द्वितीय पर एक को तो तृतीय स्थान पर तीन को दिया गया पुरस्कार
-धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में आयोजित कराई गई थी क्षेत्र के बिधालयों की प्रतियोगी परीक्षा
भरत लाल गोयल

—————————————–
फरह। कस्बा स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में बीते दिन आयोजित कराई गई सामान्यज्ञान परीक्षा में विजेता स्टूडेंटस को सोमवार को एक कार्यक्रम में पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि कोंह के इंटरकालेज के चेयरमेन नारायण सिंह ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में लडकियां आगे बढ रही हैं। उनहोने कहा कि शिक्षा के निजीकरण से कुछ समस्याएं पैदा हुई हैं। उनको मिलकर ठीक करना होगा। कालेज सचिव प्रिंयक सारस्वत ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं हैं। स्टूडेंटस को कॅरियर में मुकाम हासिल करने के लिए मेहनत करनी होगी। उन्होने कहा कि वर्तमान में कालेजों में उचितरूप छात्रों की उपस्थिति हैरतगंेज है। इस मौके पर भरत गोयल ने कहा कि कालेजों में इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के मध्य विश्वास को बढाती हैं। इस तरह की परीक्षाएं छात्रों को आगे बढने का एक मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रथम स्थान प्राप्त रवि कुमार पुत्र ओमकार, धीरज पुत्र शिव सिंह , द्वितीय स्थान पर रहे चक्रधर, और तृतीय स्थान पर आए बंटी, होशियार सिंह, नन्दराम को पुरस्कृत करने के साथ दस अन्य को भी प्रशस्तिपत्र मुख्य अतिथि व बिशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान कर उनको मनोबल बढाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत गोयल और संचालन मुकेश जादौन ने किया। इस मौके पर श्याम ठाकुर, भोला चैधरी और शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।






