– 7 दिसम्बर को होगा पडौसी में राज्य में बिधानसभा चुनाव
-नुक्कडसभाओं के जरिए भी लुभाया जा रहा मतदताओं को
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा/भरतपुर। राजस्थान में आगामी सात दिसम्बर को होने जा रहेे बिधानसभा चुनाव के लिए अपने अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने अपने पत्ते खोल दिए हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विविध तरीके अपनाए जा रहे हैं।
भरतपुर बिधानसभा सीट से चुनाव लड रहे कांग्रेस समथर््िात रालोद प्रत्याशी सुभाष गर्ग के पक्ष में वोट मांगने के लिए बीते दिन पूर्व सांसद जयंत चैधरी सहित मथुरा के रालोद अध्यक्ष रामरसपाल पौनियां, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष चै अनूपसिंह राजस्थान पहुंचे। बिधानसभा क्षेत्र में नेताद्वय ने कई जगह नुक्कड सभाएं भी कीं और जनता से रालोद को जिताने के लिए आहवान किया। चै अनूप सिंह ने बताया कि भरतपुर में इस बार रालोद प्रत्याशी की जीत होगी। वहां पांच साल में भाजपा सरकार से मतदाता नाराज है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में जनता के दर्द बढे हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार ने सिर्फ योजनाओं के ढोल ज्यादा बजाए हैं। उनका जनता को लाभ नगण्य मिला है। जिलाअध्यक्ष रामरसपाल पौनियां ने कहा कि भाजपाराज में बेरोजगारों के साथ रोजगार के नाम पर छलावा किया जा रहा है। किसान परेशान हैं। राजस्थान पहुंचने पूर्व पूर्व सांसद का रालोद नेताओं ने मथुरा में जोरदार स्वागत भी किया। इस मौके पर पूर्व बिधायक डा अनिल चैधरी, भरतपुर जिलाध्यक्ष संतोष फौजदार, राजेन्द्र सिकरवार,ब्रजेश चाहर, ठाकुर जितेन्द्र सिंह, जिलापंचायत सदस्य बाबूलाल, गोबर्धन ब्लाॅक प्रमुख सज्जनसिंह, बच्चू सिंह, पप्पू मगोर्रा आदि मौजूद रहे।






