पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा। भाजपा के मथुरा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिकरवार और ब्रजप्रांत मंत्री नितिन दिवाकर की संस्तुति पर प्रदेश संयोजक नीरज कौशिक द्वारा फरह के ठा केके सिंह को पार्टी के डाॅक्यूमेंटशन और ग्रंथालय प्रकोष्ठ का जिलासंयोजक मनोनीत किया गया। उनके जिलासंयोजक बनने पर कस्बे के लोगों ने उनका सोमवार को पटुका और माला पहनाकर भव्य स्वागत भी किया। इस मौके पर ठा केके सिंह ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पणभाव और उनकी मेहनत ने मुकाम दिलाया है। वह पार्टी के बरिष्ठ लोगों के प्रति भी आभारी हैं। इस मौके पर दीनदयालधाम स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह ने भी नवनियुक्त जिलासंयोजक को आशीर्वाद दिया। इस मौके पर डा हाकिम सिंह, सुरेश सिंह चैहान, राधेश्याम , विनोद सिंह राणा, मनोज सिंह, डा आरके सिंह, बिष्णु शर्मा, राजपालसिंह, अजयपाल सिंह, श्याम बिहारी चैहान, अमर सिंह, सतीश सिंह आदि लोग मौजूद थे।
————————————–
नगरपंचायत चेयरमेन को बनाया भाजपा का जिलाउपाध्यक्ष
भाजपा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र सिकरवार की संस्तुति पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने फरह चेयरमेन केके पचैरी को जिलाउपाध्यक्ष मनोनीत किया है। जनपद में आठ जिलाउपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। चेयरमेन के जिलाउपाध्यक्ष बनने पर कस्बे के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।






