– फरह स्थित सचदेवा इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाॅजी में आयोजित हुआ खुला काम्पिटीशन
– 1200 से ज्यादा स्टूडेंटस करेंगे प्रतिभाग परीक्षा में, प्रथम विजेता को लैपटाप, द्वितीय 5 को टेबलाट और तृतीय 8 को स्मार्ट फोन मिलेंगे पुरस्कार में
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
मथुरा। फरह स्थित सचदेवा इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाॅजी में बीते दिन टेलैंट सर्च प्रतियोगिता के प्रथम चरण का आयोजन किया गया, इसमें एक दर्जन से ज्यादा इंटरकालेजों के छात्रछात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में विभिनन चरणों में 1200 से ज्यादा स्अूडेंटस के भाग लेने की उम्मीद है।
संस्थान चेयरमेन डा सुधीर सचदेवा के अनुसार टेलैंट सर्च प्रतियोगिता के आयोजन कराने के पीछे प्रतिभाओं को आगे बढाना एकमेव लक्ष्य है। इसमे विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। श्री सचदेवा ने बताया कि वर्तमान में इंजीनियरिंग पाठयक्रमों से स्अूडेंटस विमुख हो रहे हैं। उन्हे इंजीनियरिंग और प्रबंधन के प्रति जागरूक करना भी इस प्रतियोगिता का उददेश्य रखा गया है। प्रतियोगिता का प्रथमचरण बीते दिन रखा गया, इसमें आगरा के एमडी जैन इंटर कालेज, रत्नमुनि इंटरकालेज, ज्ञान सिंह इंटरकालेज, दीपक क्लासेज, कौशलाल मेमोरियल इंटरकालेज, ओमसाईं क्लासेज,आरबीएस इंटराकलजे, एसएमवी कमला इंटरकालेज, वालमुकन्द इंटराकालेज, आनन्द इंटरकालेज, सेठ श्याम लाल इंटरकालेज, सरोज देवी इंटराकालेज, परमार क्लासेज, गोयल क्लासेज, आरएचएस इंटरकालेज, रियल पब्लिक स्कूल, केआरएसदी गल्र्स इंटरकालेज, माउंट हिल अकादमी, क्वीन विक्टोरिया इंटरकालेज, फ्रेंडस कोचिंग, श्री प्रताप सिंह इंटरकालेज,गुप्ता क्लासेज, श्री ग्वालबाबा इंटरकालेज आदि एक दर्जन इंटर कालेजों के पांच सौ स्टूडेंटस ने प्रतियोगिता में पहले दिन प्रतिभाग किया। परीक्षा उपरांत स्टूडेंटस ने कालेज मे ंलागई बिज्ञान प्रोधोगिकी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बनाए गए विभिन्न माडल्स को देखकर छात्र अभिभूत हो गए। कालेज चेयरमेन ने बताया कि स्टूडेंटस प्रतियोगिता में काफी उत्साहित हैं। इस मौके पर सहायक निदेशक डा एके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता प्रथम छात्र को लैपटाप, द्वितीय स्थान पर पांच स्टूडेंटस को टेबलेटस और तृतीयस्थान प्राप्त आठ स्टूडेंटस को स्मार्ट फोन और प्रशंस्ति स्टूडेंटस को पेनड्राइव आदि प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक डा भोले सिंह, डा पंकज शर्मा, मोहित गहरवार, देवेन्द्र सिंह, डा शिखा गोविल, शिल्पा शर्मा, कैलाशचंद, दीपमाला, डा संतोष कुमार सिंह, राजकुमार तिवारी, बृजमोहन गोयल, राजेश कुमार, दीपक सक्सेना व मीडिया प्रभारी नितिन रावत आदि मौजूद रहे।






