FARAH-कॅरियर काउंसिलिंग में दिए छात्राओं को कॅरियर के टिप्स

– बिषय चयन से लेकर पढाई के घंटों तक की बात की गई
-हाईस्कूल से ही बिषयों को सोच समझ कर लें
भरत लाल गोयल


——————————————
फरह। कस्बा स्थित जीजीआईसी में सचदेवा इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलाॅजी की ओर से कॅरियर काउंसिलिंग सेमीनार आयोजित कराई गई। इसमें हाईस्कूल और इंटर की लगभग चारसौ छात्राओं ने शिरकत की।
काउंसिलिंग में कालेज आचार्यों ने बताया कि वर्तमान में दिनप्रतिदिन प्रतिस्पर्धा बढती जा रही है। ऐसे में हमें शुरू से ही कॅरियर का चुनाव कर लेना चाहिए। उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिषयों और वर्ग का चुनाव करना चाहिए। उनहोने कहा कि साइंस धारा से पढाई करने में अलग करियर है और कला बिषयों से इंटर पास करने पर भविष्य अलग है। उनहोने कहा कि रोजाना जीके और सामान्य अध्ययन पर भी वे फोकस करें। उनहोने छात्राओं से इस बावत फीडबैक भी लिया। काउंसलर ने कहा कि वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। अच्छा होगा कि हम परीक्षाओं के हिसाब से अपने अध्ययन को दिशा दें। उनहोने कहा कि दिशाहीन अध्ययन कोई महत्व नहीं रखता है। इस मौके पर उनहोने इंजीनियरिंग की पढाई का भी महत्व छात्राओं को समझाया। इस मौके पर अध्यापिका कल्पना सिंह, सुषमा अग्रवाल, दीपमालाश्रीवस्तव, प्रभारी प्रिंसीपल नम्रता , ज्योत्सना , प्रियका आदि मौजूद रहीं।
———————————————————————————–
मथुरा में किया गौरीलाल गोयल मैमोरियल 6वीं बालीवाल जिला चेम्पियनशिप का आयोजन
मथुरा। शहर स्थित रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल के प्रांगण में क्लोजिंग सेरेमनी आॅव गौरीलाल गोयल मैमोरियल 6वी जिलास्तरीय चेम्पियनशिप का रविवार को आयोजन किया गया। इसमें दो दर्जन टीमों ने बालीवाल खेलने के लिए प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के आयोजन सचिव संजय धनगर ने बताया कि बालीवाॅल का प्रतियोगिता में इवेंट रखा गया है। प्रथम तीन स्थान तक विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*