– सडकों और खंरजों के बीच बनी खाई, वाहनचालक फंसकर गिर रहे
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार

——————————————
फरह। जल निगम ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना को चार साल बाद पूरी तरह अंजाम देने के लिए फरह की सडकों को तालतलैया बना दिया है। बीचों बीच पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खंरजों और मेन सडक को खोद डाला है। पुन मरम्मत न करने के कारण खंरजों और सडक में गडडे बन गए हैं।
कस्बे के लिए सात करोड की पेयजल योजना चार साल पूर्व स्वीकृत हुई थी। लेकिन दो साल पूर्व निर्वाचित चेयरमेन केके पचैरी के प्रयासों से योजना में स्फूर्ति आ सकी। अब योजना के तहत दीनदयालधाम के समीप पेयजल टंकी बनकर तैयार हो गईं। घर घर पानी पहुंचाने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत कस्बे की गलियों और मोहल्लों में पाइपलाइन बिछाई जानी है। साठ फीसदी काम पूर्ण हो भी गया है। लेकिन जलनिगम ने पाइपलाइन बिछाने के चक्कर में मेन बाजार की सडक को खोद डाला है। उसमें कहीं कहीं एक एक फुट गडडे हो गए हैं। इसी तरह गलियों का हाल है। बीते दिन बाजार आ रहे एक ग्रामीण की बाइक गडडे में फंस गई और वह सडक पर गिर गया। इससे उसके पीछे बैठी महिला जख्मी हो गई। लोगों का कहना है कि इससे दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।
——————————————
वर्जन
जलनिगम कस्बे में पाइपलाइन बिछाने का कार्य कर रहा है। वह सडक और गलियों को पूरी तरह दुरस्त कराकर देगा। लेकिन पाइपलाइन बिछाने का काम तो समाप्त हो। लोग एक दो दिन र्धैर्य से काम लें। सडकें उसी रूप में आ जाएंगी।
केके पचैरी, चेयरमेन नगरपंचायत फरह






