FARAH-जान जोखिम डालकर ग्रामीण निकल रहे फरह रेलवे फाटक पर

– बीते दिन ईंट भरा एक ट्रोला फंसा

   सत्य प्रकाश निगम

फरह। फरह रेलवे फाटक के हालात अभी नहीं सुधरे हैं। कई बार यहां दुर्घटनाएं होते बाल बाल बचीं हैं।
बीेते दिन परखम की ओर से आता एक ईंट भरा ट्रेक्टर ट्रोला ही लाइन में फंस गया। जैसे तैसे उसे बाहर निकाला गया। गनीमत थी कि उस समय कोई रेलगाडी नहीं आ रही थी। अन्यथा बडा हादसा हो सकता था। यही नहीं ग्रामीणों की भी शाम के समय लाइन लग जाती है। कई बार रेलवे प्रशासन को यहां की समस्याओं से अवगत भी कराया गया है, लेकिन वह कुंभकर्णीय निंदा में है। हालांकि यहां अंडरपास की स्वीकृति का प्रयास चल रहा है। यदि अंडरपास बनता है तभी जाम के हालातों से मुक्ति मिल सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*