FARAH-महुअन पर फुट ब्रिज का काम अटका, ग्रामीण परेशान

– चार माह पूर्व ठेकेदार ने निर्माण शुरू भी करा दिया
– दोनों ओर अधूरे पिलर्स भी खडे हैं
भरत लाल गोयल


——————————————
फरह। महुअन के समीप हाईवे पर तमाम प्रयास के बाद जैसे तैसे फुट ब्रिज स्वीकृत हुआ। ठेकेदार ने दोनों ओर निर्माण शुरू भी करा दिया, लेकिन चार माह से काम लटका पडा है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड रहा है।
यू ंतो ग्रामीणों की लम्बे समय से अंडरपास निर्माण की मांग थी। क्यों इस चैराहा से होकर आधादर्जन गांवों के लोग गुजरते हैं। यही नहीं यह चैराहा इतना खूनी भी होचुका है कि कई बार वीभत्स हादसे भी यहां घटित हुए हैं। गांव के कई ग्रामीण भी इस चैराहा पर ही दुर्घटना के शिकार हुए। इससे तंग आकर ग्रामीणों ने अधिकारियों और मंत्रियों से इस स्थान पर अंडरपास निर्माण की समय समय पर मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने ऐसे गांवों पर अंडरपास निर्मित करा दिया , जहां एक हजार की भी गांवो ंकी आबादी नहीं है। जब कि इस चैराहा पर महुअन की पाचं हजार और इतनी ही आवादी झंडीपुर गांव की है जो इससे सीधे प्रभावित हैं। लेकिन जैसे तैसे लम्बे संघर्ष के बाद एनएचएआई ने गांव पर फुट ब्रिज निर्माण को स्वीकृति दे दी। चार माह पूर्व ठेकेदार ने कार्य का उदघाटन करते हुए दोनों ओर थोडे थोडे पिलर्स भी तैयार करा दिए। ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी और पूर्व प्रधान प्रताप चैधरी ने शिकायत करते हुए कहा है कि हाईवे पर फुट ब्रिज का काम लटका पडा है। न तो जिम्मेदार अधिकारी कोई संतुष्टपूर्ण जबाव दे पा रहे हैं न ठेकेदार का कोई अतापता है। ठेकेदार काम बीच में छोडकर रफूचक्कर हो गया है। इन्होने एनएचएआई के अधिकारियों के अलावा रिलाइस के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत कराया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*