FARAH-पडौसन से तंग आकर युवती ने आग लगाई

न्यूज टीम। पीडीयू समाचार


———————————
फरह। कस्बा स्थित शाही सराय मोहल्ले में एक युवती ने पडौसन से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। गनीमत थी कि परिजन उस समय मौजूद थे। उन्होने प्रयास कर उसे आगरा स्थित एसएन मेडीकल कालेज में अधजली अवस्था में दाखिल कराया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
बीते शाम को मोहल्ला स्थित एक युवती अपने दरवाजे के सामने झाडू लगा रही थी। तभी पडौस स्थित एक महिला उसे अपने घर बुलाकर ले गई। थोडी देर बाद ज बवह पडौसन के घर से लौटी तो रो रही थी। परिजनों ने उसके रोने की वजह पूछी तो बताया गया कि पडौसन ने उसे घर ले जाकर किसी मामले में कहासुनी की थी। इससे क्षुब्ध युवती ने अपने घर के कमरे में बंद होकर जलने के लिए केरोसिन शरीर पर छिडक लिया और खुद को आग के हवाले कर दिया। आग की लपटें जब घर के अन्दर उठीं तो दूसरी तरफ काम कर रहे परिजन दौडे दौडे परिजन अन्दर आए। माजरा देख सन्न रह गए। उन्होने तुरन्त युवती को आगरा स्थित एसएन मेडीकल कालेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*