MATHURA-टिकट मिली तो जनता की सेवा को चुनाव अवश्य लडुंगा- चै. अनूप

-पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता की सेवा मेरा धर्म
– उन्होने कहा कि भाजपा ने किया देश बर्वाद
भरत लाल गोयल


—————————————-
मथुरा। पूर्व जिलाध्यक्ष चै अनूप सिंह ने कहा कि यदि उनको पार्टी से लोकसभा चुनाव में टिकट मिला तो वे जरूर जनता की सेवा के लिए चुनाव लडेंगे। उनहोने कहा िक उन्होने जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए जो विकास कार्य कराए थे, उनको जनता आज भी याद करती है।
उन्होने कहा कि जनपद में उनहोने विकास की गंगा प्रवाहित की है। जनता उनको यदि लोकसभा चुनाव में मौका देगी तो वे तहेदिल से मथुरा की तस्वीर बदल देंगे। उन्होने कहा कि राजनीति में झूठ का बोलबाला ज्यादा दिख रहा है। कथनी और करनी में यदि नेता सामजंस्य बिठा लें तो देश की आधी समस्या स्वत दूर हो जाएगी। उनहोने कहा कि भाजपा ने देश को बर्वाद किया है। उनहोने कहा कि देश के प्रधानमंत्री धरातल पर काम करने के बजाए गाल ज्यादा बजाते हैं। उन्होने कहा िकवे लोकदल के सिपाही हैं और रहेंगे । वे आगामी चुनाव भी इसी पार्टी से लडना चाहेंगे। उनहोने कहा कि यह पार्टी चै चरणसिंह के सिंद्वान्तो पर चल रही हैं, जिनहोने देश के हित के अलावा कभी कुछ सोचा भी न था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*