MATHURA-प्रथम पाली की टैट परीक्षा में छूटे अभ्यर्थियों के पसीने, द्वितीय की होगी 2.30 पर

– मथुरा को 13 सेक्टर्स में बांटा, 39 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं
-लगभग 26 हजार अभ्यर्थी बैठे हैं परीक्षा में
भरत लाल गोयल,चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


—————————————–
मथुरा। रविवार को प्रथम पाली मे ंप्राथमिक लेवल की टैट परीक्षा सम्पन्न हो गई है। परीक्षा की कठिनता देख अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए। भाषा और वालविकास के भाग ने अभ्यर्थियों को रूलाया। माना जा रहा है िकइस बार रिजल्ट कम प्रतिशत रहने की संभावना है। द्वितीय पाली टैट की परीक्षा 2.30 बजे प्रारम्भ होगी।
इस बार टेट परीक्षा में लगभग 22 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनकी परीक्षा प्राथमिक और जूनियर लेवल पर कराई जाती है। इस बार बीएड डिग्री धारकों को दोनों लेवल की परीक्षा में सम्मिलित होने का मौका दिया गया है। इस वजह से प्रथम पाली का पेपर थोडा कठिन तैयार किया गया था। इसमें भाषा सबंधी और वालविकास का भाग थोडा जटिल रहा। एक अभ्यर्थी ने बताया कि पेपर में समझ आधारित प्रश्न ज्यादा रहे। तैयारी करने वालों के लिए औसत पेपर रहा। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्टेªटस की तैनाती की गई। द्वितीय पाली का टैट लेवल-2 का पेपर 2.30 बजे प्रारम्भ होगा। इसमें जूनियर हाईस्कूल के अध्यापक बनने की पात्रता का परीक्षण होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*