FARAH-50 मीटर दूर से ब्रेक पर चालक के खडा होने के बाद भी ट्रक घुस गया बोलेरो में गया

– आगरा की ओर से आ रहे थे दोनों वाहन, पांच घायल
——————————————
न्यूजटीम। पीडीयू समाचार
——————————————

फरह। बीते दिन फरहस्थित शाहरपुर तिराहा पर गैस सिलेण्डर का ट्रक बेालेरो के ऊपर जा चढा। जीप में सवार पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को स्वर्णजयंती अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दोपहर में बोलेरो जीप आगरा की ओर से आ रही थी। तभी वह अचानक असंतुलित हो गई। पीछे से आ रहे सिलेण्डर भरे ट्रक के चालक को माजरा दिख रहा था। उसने पचास मीटर दूर से जोरदार ब्रेक ट्रक में लगाए, इसके बाद भी ट्रक घिसटता हुआ बोलेरो के ऊपर जा चढा। वह गनीमत थी कि उसमें बैठे पांच लोगों को चोटें आईं। यदि चालक इमरजेंसी ब्रेक नहीं लेता तो पांचो सवारियां हादसे का शिकार हो सकती थीं। घायलों को स्वर्णजयंती अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहां दो की हालत चिंताजनक बताई गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*