MATHURA-3 घंटे की मैराथन संगोष्ठी में एडी बेसिक ने ,137 बिधालयों के हेडस को , करके सीखने, पाठय योजना और सहायक सामग्री आधारित शिक्षण कराने को कहा

– महुअन स्थित एसएस एजुकेशनल इंस्टीटयूट में हुई पहली बार लम्बी बैठक
– इसमें भी ब्लाॅक के समस्त बेसिक और जूनियर बिधालयों के न हेड पहुे न उनके प्रतिनिधि
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


—————————————–
मथुरा। एडी बेसिक अवधेश कुमार सिंह ने महुअन स्थित एसएस एजुकेशनल इंस्टीटयूट में ब्लाॅक के समस्यत बेसिक और जूनियरहाइस्कूल के प्रधानाध्यापकों की तीन घंटे तक मैराथन बैठक ली। उनहोने उनकी जंग लगी बुद्वि को अपने प्रेरक भाषणों से पैना किया। उन्होने बेसिक शिक्षा में लागू फ्रोबेल, जाॅन डीवी, डा मारिया माण्टेसरी के शिक्षण सिद्वान्तों से पढाने की उनको याद दिलाई, कहा कि बच्चो ंको खेल विधि से पढाएं। उनको करके सीखने के लिए प्रेरित करें।लेकिन उनके ये प्रवचन उनके लिए अनजान थे, जो कभी क्लास में गए नहीं । या गए भी तो शिक्षण सिंद्वान्तों से उनका कभी कोई वास्ता नहीं रहा।
बैठक में 127 बिधालयों के हेड पहुंचे। एडी बेसिक की वार्ता में उन्होने अपनी हां मिलाई। एडी श्री सिंह ने यह भी कहा कि शिक्षण को मूर्त रूप देने के लिए शिक्षण सहायक सामग्री का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। इस पर कुछ ने यह कहकर तो आपतित जता दी कि साहब, टीएलम का उनको कोई पैसा अभी इस साल नहीं मिला है। लेकिन अभी तक कितनों ने क्या क्या टीएलम प्रयोग किया और कितना पढाया, इस सवाल पर सब की जुबां खामोश हो गई। फिर भी उन्होने बैठक को सार्थक बनाने के लिए शिक्षणसूत्रों के मंत्र प्रदान किए और कहा कि यह समाज सेवा भी है। इसको कोरा पेशा ही नहीं बनाएं । अच्छा पढाएंगे तो समाज उनके प्रशंसा के गीत गाएगा। काम चेारी करेंगे तो लोग भला बुरा भी कहंेगे। वहां मौजूद सभी प्रधानाध्यापक ने एकमेवस्वर से उनको सकारात्मक परिणाम देने को आश्वस्त किया। इसके बाद वे ब्लाॅक संसाधन केन्द्र पहंुचे और वहां अभिलेखों का निरीक्षण किया। अभिलेखों का रखरखाव उनको उचित मिला। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, बरिष्ठ एबीआरसी मानसिंह, देवव्रत कुमार बिधुडी, योगेन्द्र सिंह चाहर, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लोकेन्द्र मिश्रा, मंत्री रमेशचंद,तेजवीर सिंह सोलंकी, हेमराज सिंह,मनीष वर्मा, ताराचंद, श्रीमती संध्याशर्मा, नरेशचंद शर्मा, जगतसिंह यादव, अध्यक्ष ललित कुमार रावत, मंत्री भूपेन्द्र कुमार,अशोक कुमार, संजीव यादव, संजीव आजाद, नरेश अग्रवाल, सुरेश चंद, रामवीरसिंह, राजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*