– धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में हुई विभिन्न स्कूल कालेजों के छात्रों की परीक्षा
– समसामयिक सहित विविधों विषयों पर पूछे गए थे 60 सवाल
————————————
भरत लाल गोयल

————————————-
मथुरा। फरह स्थित धन्वतरी एजुकेशनल इंस्टीटयूट में विभिन्न स्कूलों और कालेजों के छात्रों की सामान्यज्ञान परीक्षा आयोजित कराई गई, इसमें लगभग 500 छात्रछात्राओं ने शिरकत की।
परीक्षा का उददेश्य छात्रों की समझ और ज्ञान को परखना था। ताकि उनके बीच प्रतियोगी माहौल बन सके। परीक्षा में समसामयिक बिषयों के अलावा इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र सहित गणित के भी प्रश्न पूछे गए थे। एक घंटे की परीक्षा में 60 प्रश्नों को रखा गया था। समसामयिक बिषयों के प्रश्नों ने छात्रो ंके छक्के छुडा दिए । प्रश्नपत्र वर्तमान विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप रखा गया था, ताकि छात्रों की इस बहाने तैयारी भी हो सके।

सामान्यज्ञान परीक्षा में आसपास के एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों के 500 से ज्यादा स्टूडेंटस ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कालेज सचिव प्रिंयक सारस्वत के अलावा पूरा स्टाफ भी मौजूद रहा।






