अधिकारी पहुंचे मौके पर
मथुरा। पीडीयू समाचार

————————————–
आज से शुरू हो रही मथुरा में सेना भर्ती के लिए युवाओं का जमावडा लग गया है। भर्ती के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए प्रशासन के आला अधिकारी भी ग्राउंड पर पहुंच गए हैं। सेना भर्ती में लाखों युवाओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसके लिए सेना के अधिकारियों के अलावा पुलिस के अधिकारी भी समन्वय बनाकर कार्य कर रहे हैं।






