– तर्क वितर्क से योजना के बारे में ग्रामीणों को किया गया जागरूक
– आधा दर्जन इंटरकालेजों के छात्रछात्राएं हुए शामिल
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार
—————————————-

फरह। कस्बा स्थित सेठ प्रेम सुखदास भगत इंटरकालेज में वाल दिवस के अवसर पर सृजनभारती के तत्वावधान में ,स्वच्छ भारत अभियान सही है दिशा और दशा,वादविवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें स्वच्छ भारत अभियान से ग्रामीणों को जागरूक बनाया गया।
संस्था के अध्यक्ष डा डीके शर्मा ने कार्यक्रम का दीपप्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ पूरे विश्व में 20 नवम्बर को वाल दिवस मनाता आ रहा है, लेकिन हम 1964 से नेहरू जी के जन्म दिवस को वाल दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। प्रतियोगिता में सेठप्रेम सुखदास भगत इंटरकालेज, जीजीआईसी फरह, परखम, मुकदम बिहारी लाल इंटरकालेज महुअन, बीकेजीएस इंटरकालेज परखम, ओमप्रकाश इंटरकालेज बलरई, एसबी पचैरी पब्लिक स्कूल फरह के स्टूडेंटस शामिल हुए। प्रतियोगिता में छात्रों ने पक्ष विपक्ष में स्वच्छता को लेकर अपने दमदार तर्कों से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। तर्क में छात्रों ने स्वच्छता को लेकर कहा कि इससे देश ही साफ सुथरा नहीं होगा, वरन अस्सी फीसदी बीमारियां गंदगी के कारण होती है। यदि हम अपने वातावरण को साफ सुथरा रखेंगे तो हम ही स्वस्थ्य नहीं रहेंगे वरन स्वस्थ्य भारत का भी निर्माण होगा। विपक्ष में स्टूडेंटस ने कहा कि स्वच्छता अभियान के नाम पर खोखले दावे किए जा रहे हैं। सरकार से ज्यादा यह बिषय लोगों की स्वैच्छिक प्रवृत्ति का है। उन्होने कहा कि सरकार का मोटा वजट इस कार्यक्रम पर खर्च किया जा रहा है, जो गलत है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्मारक समिति के निदेशक राजेन्द्र सिंह रहे। संचालक अध्यापक सरनाम सिंह ने किया। प्रतियोगिता में जीजीआईसी फरह की छात्रा पूजा झां ने प्रथम, रिंकी पाठक ने द्वितीय,बिधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर चेयरमेन केके पचैरी, डा एचके तिवारी, गयाप्रसाद मौर्य, भाजपा नेता सालिगराम बटिया के अलावा विभिन्न स्कूलों के अध्यापक अध्यापिकाएं मौजूद रहे। इसके साथ ही अन्य स्कूलों में भी शान के साथ वाल दिवस मनाया गया।






