FARAH-फरह की स्वच्छता रैली में गूंजेे साफ सफाई के नारे

 रैली मेन बाजार होते हुए सेठप्रेमसुखदास इंटराकालेज पहुंची
भरत लाल गोयल


——————————————
फरह। बाल दिवस के अवसर पर नगरंपचायत की ओर से स्वच्छता रैली निकाली गई, इसमें केन्द्र सरकार के फलैगशिप कार्यक्रम स्वच्छता पर जोर दिया गया।
रैली का आयोजन नगरपंचायत कार्यालय से किया गया। इसमें इंटरकालेजों के स्टूडेटस को शामिल किया गया। यही नहीं नगरंपचायत के कर्मचारी, चेयरमेन, केके पचैरी, ईओ रोहित कुमार सहित दस वार्डाें के मेम्बर भी इसमें शामिल थे। रैली मेन बाजार होते हुए सेठप्रेमसुखदास इंटरकालेज पहुंचीं। छात्रों के हाथों में स्लोगन लिखीं पटिटयां लगी थीं। इन पर सुन्दर सुन्दर स्वच्छता संबंधी नारे लिखे हुए थे। स्वच्छता लाओ, बीमारी भगाओ, स्वच्छता से देश की पहचान, स्चच्छता से हमारी शान, जैसे नारों से कस्बा गूंज उठा। रैली में कस्बे के गणमान्य लोग भी शामिल रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*