FARAH-चुरमुरा पर खुलेगा देश का पहला एलीफेंट हास्पीटल

– उदघाटन करने आएंगे कमिश्नर
– वाइल्ड लाइफ एसओएस करेगा हास्पीटल पर खर्च
भरत लाल गोयल, चीफ एडीटर पीडीयू समाचार


——————————————

फरह। देश का पहला एलीफेंट अस्पताल फरह स्थित चुरमुरा में खुलेगा। 16 नवम्बर को हास्पीटल का उदघाटन कमिश्नर आगरा अनिल कुमार करेंगे। इस मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
वाइल्ड लाइफ एसओएस चुरमुरा पर लगभग दस साल से एलीफेंट कन्जरवेशन होम संचालित कर रहा है। वर्तमान में इसमें 22 हाथी हैं। इन हाथियों को देश के विभिनन भागों से मुक्त कराया गया है , जहां उनके साथ क्रूरतापूर्ण व्यवहार हो रहा था। वनविभाग के संयुक्त अभियान में इन हाथियों को मुक्त कराया गया था। केयर सेंटर पर हाथियों की बिशेष देखभाल की जा रही है। उनको फल सब्जी के अलावा गन्ना , बरछी आदि खाने में दी जा रही है। यही नहीं उनके नहाने के लिए केन्द्र के अन्दर फब्बारे लगे हैं तो सुवह सुवह उनको यमुना तक घुमाया भी जाता है। 48 से ज्यादा कर्मचारियों का स्टाफ हाथियों की देखरेख में हर समय जुटा रहता है। वरन महावतों को वाॅकी टाॅकी से भी लैस किया गया है। हाथियों के प्रोजेक्टर पर काम करते हुए संस्था के सहसंस्थापक कार्तिकेनारायण और अन्य पदाधिकारियों के मस्तिष्क में हाथियों के लिए अस्पताल का विचार उपजा और इसका निर्माण करने की ठान ली। इसका 16 नवम्बर को बिधिवत उदघाटन कराया जाएगा। इसमें आगरा कमिश्नर के अलावा डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा, एसएसपी बबलू कुमार के अलावा वनविभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*