– सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कहा कि पूछकर करें काम
– एक सप्ताह मंे टेल तक पानी पहुंचाएं किसानों के लिएःडीएम
भरत लाल गोयल

—————————————–
मथुरा। ब्लाॅक प्रमुख फरह के सुझाव पर डीएम सर्वज्ञराम मिश्रा ने संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों के पेंच कस दिए और तुरन्त विभाग के अधिकारियों को महुअन माइनर की सिल्ट सफाई का आदेश देते हुए कहा कि प्रमुख की सलाह से खुदाई होनी चाहिए। डीएम के सख्त तेवर देख सिंचाई विभाग ने माइनर की सफाई कराना शुरू कर दिया। सोमवार को पूरे दिन जेसीबी अटे माइनर को साफ करने में लगी रही।
महुअन माइनर मुददतों से अटा पडा था। कई जगह से उसका अस्तित्व ही समाप्त हो गया था। वरन महुअन गांव की पुलिया के आसपास कचरे और कूडे के ढेर लगे हुए थे। मुददतों से माइनर में यहां तक पानी भी नहीं आ सका था। यही नहीं रहीमपुर के आसपास पूरा माइनर ही समतल हो गया था। डीएम की बैठक के दौरान फरह ब्लाॅक प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने जिलाधिकारी से इस बावत शिकायत की। इस पर उन्होने संज्ञान लेते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरन्त काम करने का आदेश दे दिया और साथ ही कहा कि बिना प्रमुख के पूछे माइनर नहीं खुदना चाहिए। डीएम के सख्त तेवर देख ंिसचाई विभाग के जेई और ठेकेदार खुदाई में जुट गए। वे बार बार प्रमुख के चक्कर भी लगाते रहे कि ब्लाॅक प्रमुख के उनके काम से संतुष्ट हैं या नहीं। लेकिन प्रमुख नरेन्द्र सोलंकी ने भी साफगोई करते स्पष्ट कर दिया कि यह किसानों का मामला हैकि इसमें लापरवाही बरदाश्त नहीं होगी। टेल तक हर हाल में पानी पहुंचना चाहिए।






