-मात्र 1750 में अनीता इण्डेन गैस रैपुराजाट पर दिया जा रहा कनेक्शन
– एक सिलेण्डर और रेगुलेटर उपलब्ध होगा कनेक्शन के साथ
फरह। पीडीयू समाचार

—————————————–
रैपुराजाट स्थित अनीता इण्डेन गैस हर ग्रहणी की पंसद बनती जा रही है। मात्र 1750 रूपए में गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। आप केवल इतने पैसे लाओ और कनेक्शन घर ले जा सकते हैं। इसके साथ आपको एक सिलेण्डर और रेगुलेटर मिलेगा। ग्रामीणों को पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर गैस कनेक्शन सस्ती दर पर उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे गरीब ग्रामीणों को अब राहत मिलेगी। एजेंसी के एक्जीक्यूटिव चेयरमेन नरेन्द्र सोलंकी के अनुसार ग्रामीण उपभोक्ताओं को घर बैठे गेस उपलब्ध कराने की योजना है। उनको गैस के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं होगी।
एजेंसी का मुख्य कार्यालय रैपुराजाट में होने के साथ साथ उप कार्यालय महुअन स्थित मुकदम बिहारीलाल कालेज केंपस में भी खोला गया है। ताकि लोगों की समस्याओं का समय से निदान हो सके। उन्होने यह भी कहा है कि एजेसी में घटतोली नहीं होने दी जाएगी, जो इस बात के प्रमाण भी देगा तो उसे 500 रूपए ईनाम उनकी तरफ से मिलेगा। उन्होने कहा क कई एजेंसिया केन्द्र की महत्वाकांक्षी योजना उज्ज्वला के तहत उपभोक्ताओं से पैसे ऐंठ रही हैं। उनकी एजेंसी पर पात्र लोगों को फ्री कनेक्शन दिया जा रहा है। यही नहीं ग्रामीणों को डोर टू डोर सिलेण्डर भी मिलेंगे ।






