
राष्ट्रीय राजमार्ग 2 स्थित द्वापर रिसोर्ट के सामने सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला एवं एक बालिका की मौत हो गई तथा अन्य बुरी तरह घायल हो गए। जानकारीनुसार शुक्रवार की दोपहर गांव बाटी थाना वृंदावन निवासी श्यामलाल अपनी पत्नी एवं पत्नी की बहन व चार बच्चों सहित थाना अछनेरा स्थित साधन खेड़ा जा रहे थे। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर पड़ी और बाइक सवार गिर पड़े तभी पीछे से तेज रफ्तार से आते ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें 30 वर्षीय कमलेश व उसकी 4 बर्षीय बेटी राधिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंच गये और ट्रक चालक को पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया घायल श्यामलाल एवं महिला भूरी एवं बच्ची पूर्वी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।






